अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर चाकन्द थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार द्वारा रविवार शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे छापेमारी कर 200 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस टीम ने अवैध शराब धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।