सांगानेर: राहुल गांधी का 17 जून को कोटा में युवाओं व विद्यार्थियों से संवाद, पूर्व CM ने ओम बिरला पर लगाए आरोप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि कोटा में 17 जून को राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद करेंगे, लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के लोगों की ओर से कोचिंग संस्थानों को धमकाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस मामले में बिड़ला को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि ओम बिड़ला लोकसभा के स्पीकर हैं और राहुल गांधी उस हाउस में नेता प्रतिपक्ष है।