बहराइच: गजपतिपुर गांव में मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग हुए घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गजपतिपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार कराया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। जांच की जा रही है।