सिवनी मालवा के ग्राम मकोड़िया में सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से जा रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, इस घटना में करीब ढाई एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर का