चैनपुर: कुंदरी में प्रेमिका के घर हंगामा कर शादी रुकवाने वाला चैनपुर का युवक जेल भेजा गया
लेस्लीगंज थाना पुलिस ने शादी समारोह में हंगामा कर विवाह रुकवाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरूवार दोपहर 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ीवीर निवासी इजराफिल अंसारी, पिता आलम अंसारी के रूप में हुई है।