सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बसंतू पाल निवासी स्थानीय क्षेत्र के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाया और जांच शुरू कर दी है।