झारखंड गृह रक्षा वाहिनी रामगढ़ अंतर्गत गृह रक्षकों की बहाली को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई,बैठक के दौरान रामगढ़ जिले में ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों की बहाली से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की