गोबर नालियों में बहाने और IGRS शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने हटाईं अवैध डेरियां, 27 भैंस, 14 गाय और 1 पड़िया किया जब्त
Sadar, Lucknow | Nov 29, 2025 नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को जोन-6 के ठाकुरगंज तथा पारा थाना क्षेत्र में अवैध डेरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।