धौरहरा: गोसाईन पुरवा गांव के दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़िता के घर में आग लगाई, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोसाईन पुरवा गांव निवासी पीड़िता श्याम कली पत्नी श्यामलाल ने आज शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है। पीड़िता की गांव के दबंगो से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर दबंगों ने पीड़िता से मारपीट कर पीड़िता के कच्चे घर को आग लगा दी।