सागर नगर: अजाक्स और ओबीसी महासभा ने कलेक्टर कार्यालय में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, IAS संतोष वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध किया
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ एवं ओबीसी महासभा जिला सागर ने अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा (IAS) के विरुद्ध की गई कथित कार्रवाई और मीडिया ट्रायल के विरोध में शनिवार दोपहर 2:00 बजे कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।