शहर में सिटी बस संचालन में मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बिना परमिट, बिना फिटनेस और अधूरे कागज़ों के सहारे सड़क पर दौड़ रहीं बसें यात्री की सुरक्षा को सीधी चुनौती दे रही हैं। लगातार शिकायतों के बीच शुक्रवार की शाम 6:30 बजे मकरोनिया चौराहे पर यातायात विभाग की सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। जांच के दौरान एसआई हेमंत पटेल ने एक सिटी बस को रोका