सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ किया, दो तस्कर गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अब तक की तीसरी सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सज्जनगढ़ थाना अधिकारी धनपत सिंह को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष टीम ने नाकाबंदी कर एक संदिग्ध टेंपो को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे हुए गाय और बछड़े बरामद किए गए।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।