मुरैना नगर: दिमनी में हाथ में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा 112 का चालक,इलाज का वीडियो हुआ वायरल; घटना पर उठे कई सवाल।
दिमनी क्षेत्र में डायल-112 चालक आनंद शर्मा घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा,जहां उसका इलाज किया गया। उपचार के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कोई हमला नहीं हुआ,जबकि स्थानीय स्तर पर अन्य चर्चाएं हैं।वायरल वीडियो के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे।