बिहारीगंज: 102 बोरा मक्का लेकर निकला चालक मृत मिला, ट्रैक्टर और माल अब भी लापता
बिहारीगंज के तुलसिया में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान पूर्णिया जिले के चथड़िया पीर निवासी 30 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है। शिवम रविवार रात 102 बोरा मक्का लादकर ट्रैक्टर से मां शेरावाली वेयरहाउस जा रहा था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। सोमवार को उसका शव बरामद हुआ, जबकि ट्रैक्टर और मक्का अब भी लापता हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिय