गोरखपुर: क्लब 17 रेस्टोरेंट में कैंट पुलिस ने की छापेमारी, चार कर्मचारी हिरासत में, संचालक की तलाश जारी, अवैध हुक्का बरामद
कैंट थाना क्षेत्र के देवरिया बाईपास रोड के पास स्थित क्लब 17 रेस्टोरेंट में देर रात पुलिस ने छापा मारा,इस दौरान क्लब में मौजूद ग्राहक पुलिस की घेराबंटी देख मौके से भाग निकले,हुक्का पिलाने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है।वही मौके से 20 हुक्का बरामद किया गया हैं।जिसके आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।