बरही: बंडासिंगा मोड से पुलिस ने डीजे से लदी चोरी की पिकअप वैन बरामद की
डीजे से लदी चोरी हुई पिकअप वैन को पुलिस ने किया बरामद चार आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ जारी बरकट्ठा:- गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंडासिंगा मोड़ से बीते बुधवार की मध्य रात्रि में चोरी हुई डीजे से लदी पिकअप वैन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।