डुमरी: अबुआ आवास योजना: वृद्धा तेतरी देवी को मिला अधूरा घर, टूटा पक्के घर का सपना
Dumri, Gumla | May 25, 2026 सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है, लेकिन डुमरी प्रखंड की वृद्ध महिला तेतरी देवी के लिए यह योजना अब तक अधूरा सपना बनी हुई है। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह दस बजे बताया गया कि योजना के तहत उन्हें आवास स्वीकृत तो मिला, लेकिन निर्माण सामग्री खराब हो जाने के कारण उनका घर आज तक पूरा नहीं बन सका