नगर कांग्रेस कमेटी ने आज बुधवार दोपहर बाद 3 बजे पुलिस उप अधीक्षक की ज्ञापन दिया। नगर अध्यक्ष संजीव सोनी ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि नई धान मंडी में एक दुकान से 5 लाख रुपए चोरी हुए एक माह से ज्यादा समय हो गया है। पुलिस आज तक चोर को पकड़ नहीं पाई है। जिससे लोगों में आक्रोश पाया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी ने इसमें आंदोलन करने की चेतावनी दी है।