डुमरांव: कृष्णाब्रह्म से अरियांव ब्रह्म स्थान को जोड़ने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 दो दिनों पूर्व आई भीषण आंधी-तूफान का असर अब भी क्षेत्र में साफ तौर पर देखा जा रहा है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर पड़े हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी क्रम में कृष्णाब्रह्म से अरियांव ब्रह्म स्थान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।