जबलपुर: शादी में भांजे ने मामा से मारपीट की, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन छीनी, SP को शिकायत
जबलपुर के मझगवां थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में भांजे ने अपने ही मामा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, सोने की चेन छीन ली और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सुरेश रजक ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर और थाना प्रभारी मझगवां को आज मंगलवार को 12 बजे आवेदन देकर आरोपी भांजे दुर्गेश रजक के खिलाफ FIR दर्ज करने