हरदा: जिले के ग्राम हिवाला में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Harda, Harda | May 18, 2026 हरदा जिले के जिले के ग्राम हिवाला में सोमवार दोपहर एक 17 वर्षीय छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान समर्थ पटेल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह परिवार में दो भाइयों में छोटा था। परिजन उसे फंदे से उतारकर तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।