चायल: CCTV से लैस भरवारी नगर पालिका में चोरी, 40 हजार रुपये पार, देर शाम मिली जानकारी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
भरवारी (कौशांबी)। CCTV कैमरों से लैस नगर पालिका परिषद भरवारी के नवीपुर स्थित अंबेडकर भवन कार्यालय में देर रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोर खिड़की के रास्ते अंदर घुसे और लेखा लिपिक की आलमारी तोड़कर महत्वपूर्ण फाइलें व जलमूल्य एवं हाउस टैक्स की वसूली के 40 हजार 300 रुपये लेकर फरार हो गए। सोमवार शाम पांच बजे मिली जानकारी!