पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग एनएच-75 मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम को हुए सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कराईकेला थाना क्षेत्र के परसाबहाल गांव निवासी राजकुमार नायक और करम सिंह मुंडा मोटरसाइकिल से चक्रधरपुर से कराईकेला की ओर आ रहे थे ।