पटना ग्रामीण: हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, हुई मुलाकात
बिहार में सियासी घमासान के बीच पूर्व सीएम और हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी के आवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहुंचे। जहां जीतन राम मांझी सहित तमाम नेताओं के साथ उनकी बातचीत हुई है। वहीं, इस मौके पर जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन से भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुलाकात की। वहीं, अब नयी सरकार के गठन की कवायद साफ दिखने लगी है।