चायल: चायल क्षेत्र के तालाब में जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने लगाई गुहार, नगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नगर पंचायत चायल के वार्ड नंबर-1 डीहा में तालाब में जलभराव और निकासी व्यवस्था न होने से परेशान लोगों की सूचना पर शुक्रवार दोपहर नगर अध्यक्ष अमर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ सभासद हरी प्रसाद, पूर्व सभासद मुन्ना सिंह व त्रिभुवन लाल भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की समस्या से अवगत कराया, जिस पर नगर अध्यक्ष ने जल्द समाधान का आश्वासन दि