पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास से शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर के लिए रवाना हुए
भारत-पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के जवान मोहम्मद इम्तियाज के घर के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे रवाना हुए। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बात की खुद ही जानकारी दी है। मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि जब भी देश की सुरक्षा की बात आएगी तो बिहार के लोग सबसे आगे होंगे।