हाथरस: खेत पर जा रहे पहलवान पर बाइक सवार दबंगों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने दबंगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र में खेतों पर जा रहे गांव कुंवरपुर निवासी पहलवान सूरज के ऊपर बाइक सवार 3 दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान सूरज बाल बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और बाइक सवार दबंगों को पकड़कर मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहलवान सूरज का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।