भीलवाड़ा: भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर डीएनटी घुमंतू-विमुक्त समाज का प्रदर्शन, 10% आरक्षण की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी
डीएनटी घुमंतू, अर्द्धघुमंतू एवं विमुक्त समाज परिषद राजस्थान के बैनर तले मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए समाज की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो समाज सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।