जमुई: पदाधिकारियों व सुरक्षा बलों के साथ DM, SP और SDO ने शहर में किया फ्लैग मार्च, बकरीद पर्व पर शांति का दिया संदेश
Jamui, Jamui | May 27, 2026 बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बुधवार की शाम 5:00 बजे के बाद सुरक्षाबलों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई। इस दौरान कचहरी चौक, महराजगंज, थाना चौक, ख़ैरा मोड़, महिसौड़ी चौक, होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया।