बैसा: बैसा-रौटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 106.56 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल किया ज़ब्त
Baisa, Purnia | Apr 7, 2026 बैसा-रौटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 106.56लीटर विदेशी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को किया जप्त। बीती रात्रि रौटा पुलिस को गुप्त सूचना पर पांकी कब्रिस्तान के पास छापेमारी के दौरान एक मोटरसाइकिल से 106.56 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर मोटरसाइकिल सवार फरार होने में कामयाब रहा ।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दिया है।