मोहनलालगंज: पिकअप से 56 हजार का भूसा उठा ले गए, CCTV में कैद हुई वारदात
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना गांव में एक किसान के साथ चोरी की घटना सामने आई है। किसान प्रदीप कुमार का करीब 56 हजार रुपये मूल्य का भूसा अज्ञात चोर रविवार रात पिकअप वाहन से उठा ले गए। भूसा गांव के बाहर प्लाटिंग साइट पर रखा था। सोमवार सुबह खेत पहुंचे किसान को भूसा गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने घर के पास लगे CCTV फुटेज देखे।