देवबंद: नानौता के मोहल्ला अफगानान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम, केक काटकर दी श्रद्धांजलि
नानौता स्थित मोहल्ला अफगानान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सभासद गौतम के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।