महसी: महसी इलाके में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी चौपाल का आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के तहत महसी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।