इंदौर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ खुले वाहन में सवार होकर मुख्यमंत्री पहुंचे राजवाड़ा, पत्रकार वार्ता को भी किया संबोधित
Indore, Indore | Mar 30, 2024 इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला अपने तय समय से जारी रहा, वही अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गेर का आनंद लिया और एक खुले वाहन में सवार होकर राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गेर को लेकर पत्रकार वार्ता संबोधित की।