बहोरीबंद: दुर्लभ पक्षियों की वापसी: बहोरीबंद के जंगलों की अनमोल विरासत
आज के दौर में जहां एक ओर दुर्लभ प्रजाति के पक्षी धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के जंगल एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रहे हैं। यहां के घने जंगलों में आज भी कुछ ऐसी दुर्लभ पक्षी प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जो अब अन्य क्षेत्रों से लगभग गायब हो चुकी हैं