हाथरस: जेवर मांगने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पीड़िता ने जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ महिला थाने में दी शिकायत
सदर क्षेत्र के महिला थाने में गांव जोगिया की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति जेठ जेठानी के खिलाफ शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है दरअसल पत्नी ने पति से अपने रखे हुए जेवर मांगे तभी आक्रोशित पति ने पत्नी को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग मेडिकल कराया है