नानपारा: नानपारा तहसील में प्रशासनिक फेरबदल, नानपारा के एसडीएम को महसी भेजा गया, महसी के एसडीएम को नानपारा भेजा गया
प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए बहराइच जिला प्रशासन ने दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नानपारा तहसील के उपजिलाधिकारी राजेश अग्रवाल का स्थानांतरण कर उन्हें महसी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, महसी के एसडीएम प्रकाश सिंह को नानपारा तहसील का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त कियो गया है।