सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री के कथित बयान के विरोध में जैन समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन
सहारनपुर में जैन समाज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा दिगंबर जैन मुनियों की पिच्छी (मोरपंख) को लेकर दिए गए कथित बयान के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मंगलवार दोपहर 3:00 बजे प्रशासन को सौंपा। जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि पिच्छी प्राकृतिक रूप से गिरे हुए मोरपंखों से बनाई जाती है।