Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

कुल्लू: सावन के पहले सोमवार पर बाबा भूतनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब! देखें मनमोहक दृश्य ​#Sawan2026 #BabaBhootnath #Kullu #SawanSomwar #Mahadev #HarHarMahadev #HimachalPradesh #ShivBhakti #BhootnathMandir

Kullu, Kullu | Jul 20, 2026

MORE NEWS

कुल्लू लाइव - हल्द्वानी (उत्तराखंड ) की घटना के विरोध में एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह 
कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से शुरू होकर लंका बेकर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक

कुल्लू लाइव - हल्द्वानी (उत्तराखंड ) की घटना के विरोध में एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से शुरू होकर लंका बेकर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक

Kullu, Kullu | Aug 14, 2026

कुल्लू लाइव - हल्द्वानी (उत्तराखंड ) की घटना के विरोध में एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह 
कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से शुरू होकर लंका बेकर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक

कुल्लू लाइव - हल्द्वानी (उत्तराखंड ) की घटना के विरोध में एवं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह कांग्रेस कार्यालय कुल्लू से शुरू होकर लंका बेकर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक

Kullu, Kullu | Aug 14, 2026

शोभायात्रा और भव्य नाटी के साथ जनजातीय उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

Kullu Times 

लाहौल-स्पीति के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व के प्रमुख आयोजन जनजातीय उत्सव-2026 का आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं की अद्भुत झलक देखने को मिली। विभिन्न मठों के लामा एवं बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मठों से आए लामाओं ने अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप विधिवत पूजा-अर्चना कर उत्सव के सफल आयोजन की मंगलकामना की।

उद्घाटन समारोह में विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना तथा एसडीएम केलांग कुनिका ऐकर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना एवं एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने दीप प्रज्वलित कर जनजातीय उत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजित भव्य नाटी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना और एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने भी स्थानीय लोगों एवं कलाकारों के साथ नाटी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर सभी ने कदमताल करते हुए लाहौल-स्पीति की समृद्ध लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

जनजातीय उत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर लाहौल-स्पीति की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, लोक कला और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा से लेकर पूजा-अर्चना और नाटी तक, हर कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी।

यह उत्सव न केवल लाहौल-स्पीति की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का माध्यम है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं और विरासत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनजातीय उत्सव-2026 के साथ केलांग में आगामी दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा और भव्य नाटी के साथ जनजातीय उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ Kullu Times लाहौल-स्पीति के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्व के प्रमुख आयोजन जनजातीय उत्सव-2026 का आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं की अद्भुत झलक देखने को मिली। विभिन्न मठों के लामा एवं बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें मठों से आए लामाओं ने अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप विधिवत पूजा-अर्चना कर उत्सव के सफल आयोजन की मंगलकामना की। उद्घाटन समारोह में विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना तथा एसडीएम केलांग कुनिका ऐकर्स सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना एवं एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने दीप प्रज्वलित कर जनजातीय उत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के पश्चात आयोजित भव्य नाटी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण भड़ाना और एसडीएम कुनिका ऐकर्स ने भी स्थानीय लोगों एवं कलाकारों के साथ नाटी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर सभी ने कदमताल करते हुए लाहौल-स्पीति की समृद्ध लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। जनजातीय उत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर लाहौल-स्पीति की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, लोक कला और विरासत का अनूठा संगम देखने को मिला। शोभायात्रा से लेकर पूजा-अर्चना और नाटी तक, हर कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई दी। यह उत्सव न केवल लाहौल-स्पीति की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का माध्यम है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं और विरासत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनजातीय उत्सव-2026 के साथ केलांग में आगामी दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Kullu, Kullu | Aug 14, 2026

LIVE :📍विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मनाली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर संबंधित कर रहे है।

LIVE :📍विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मनाली में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर संबंधित कर रहे है।

Kullu, Kullu | Aug 14, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में निकाली गई जागरूकता रैली

Kullu Times 

मेरा युवा भारत (MY Bharat), कुल्लू के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, कुल्लू में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना था।  इस तिरंगा रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जन-जागरूकता संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें संस्थान के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत कुल्लू के स्वयंसेवियों एवं नेशनल यूथ वॉलंटियर्स रविंद्र ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, किरण तथा निहाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया गया तथा स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिला। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में निकाली गई जागरूकता रैली Kullu Times मेरा युवा भारत (MY Bharat), कुल्लू के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज रामेश्वरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, कुल्लू में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करना था। इस तिरंगा रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारों के साथ परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जन-जागरूकता संदेश प्रसारित किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें संस्थान के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मेरा युवा भारत कुल्लू के स्वयंसेवियों एवं नेशनल यूथ वॉलंटियर्स रविंद्र ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, किरण तथा निहाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी दिया गया तथा स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिला। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Kullu, Kullu | Aug 14, 2026