भदेसर: भदेसर में 50 मिनट की मूसलाधार बारिश ने बदला मौसम, 80 मिमी वर्षा से सड़कें जलमग्न, किसानों के चेहरे खिले
शैलेंद्र जैन ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने जनजीवन के साथ मौसम का मिजाज भी बदल दिया। करीब 50 मिनट चली बारिश में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए, जबकि खेतों में भी पर्याप्त पानी पहुंचा। ग्रामीणों ने इसे वर्षों बाद हुई तेज बारिश बताया। किसानों को फसलों के लिए राहत मिली है और