हैदरनगर: हैदरनगर में मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गश्त पर रहे एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने हैदरनगर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान, अवर निरीक्षक अमर कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक भोला राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।