डंडारी: डंडारी पुलिस ने मेहा ग्राम से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
शनिवार को डंडारी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया मेहा ग्राम से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहा ग्राम वार्ड संख्या चार निवासी स्वर्गीय रामचंद्र राय का पुत्र संतोष राय के रूप में बताया गया है