बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में ट्रेलर गाड़ी और कार में हुई टक्कर, कार सवार दूल्हा सहित चार लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे में गुरुवार की शाम 4 बजे ट्रेलर गाड़ी व कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार दूल्हा मोहम्मद अफजल खान, दूल्हे की बहन असीम खातून, होरिस निवासी कसराव थाना हथगाम तथा कार चालक विराट उम्र पुत्र हामिद निवासी मोहनलालगंज लखनऊ घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। भीड़ लगी रही