कामडारा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, एक घायल
Kamdara, Gumla | Jun 20, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमकेला गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान पकरा गांव निवासी 61 वर्षीय भोन मुंडा के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे बहुरा एक्का घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दोनों अपने दामाद अमृत होरो के घर कटवा चलगी टोली में मेहमान गए थे।