बागपत: कस्बा टटीरी में अज्ञात वाहन ने एक बछड़े को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बछड़ा गंभीर रूप से हुआ घायल
शुक्रवार की सुबह साढे नौ बजे कस्बा टटीरी स्थित समाधि गेट के पास एक बछड़ा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बछड़ा की। सूचना मिलने पर गौ रक्षक शांतनु मानव राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बछड़ा का रेस्क्यू किया। उन्होंने घायल बछड़ा का उपचार कराया। गौ रक्षकों का कहना है कि उपचार के बाद बछड़ा की हालत में सुधार है।