धौलपुर: पुलिस ने महाराजपुर चौराहे से चंबल की अवैध बजरी से भरे दो ट्रकों को ज़ब्त किया, एक आरोपी को हिरासत में लिया
सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर रविवार को शाम में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दो ट्रक जब्त किए हैं। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ट्रक में मौजूद ड्राइवर को हिरासत लिया है, तो वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर भागने में कामयाब हो गया। जिनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।