धौलपुर: महिला नर्सिंग कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, मनिया अस्पताल में थी तैनात
धौलपुर में एक महिला नर्सिंगकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मनियां पीएचसी में तैनात नर्सिंग कर्मी रजनी पत्नी हाकिम सिंह को रविवार दोपहर परिजन अचेत अवस्था में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। म