रामपुर: सपा कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने की जनसुनवाई
Rampur, Rampur | May 5, 2026 मंगलवार को सुबह 11 बजे सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान सपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई की। जिसमें बिजली और सड़क जैसी जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसी दौरान RLD मंडल उपाध्यक्ष तराना बेगम सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।