उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता गांव में खेत में लगाए गए बांस के खंभे को उखाड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष की घायल उमा देवी, उनकी बहू रंजनी देवी, बेटा गोविंद कुमार वहीं दूसरे पक्ष की सुशीला देवी, उनकी बेटी सपना कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।