नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के गुंडा डिटार गांव में बीती रात झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में घुसकर राघव महतो की राशन दुकान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जाता है कि हाथी ने दुकान में रखे चावल, आलू समेत अन्य खाद्य सामग्री को अपना आहार बना लिया, जिससे दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है